Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्मतला में धरनास्थल पर बवाल, आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी घायल

उधर, विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है

20 Aug 2025

धर्मतला में धरनास्थल पर बवाल, आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी घायल

कोलकाता। वक्फ़ अधिनियम संशोधन के विरोध में धर्मतला में बुधवार को आयोजित धरने के दौरान अचानक हंगामा खड़ा हो गया। धरने का नेतृत्व कर रहे भारतीय सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के विधायक नौशाद सिद्दीकी पर कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी ने घूंसा मार दिया। इस घटना में विधायक ज़मीन पर गिर पड़े और घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना से आक्रोशित समर्थकों ने विरोध जताते हुए पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थिति संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। बिना अनुमति धरना देने और मार्च निकालने के आरोप में पुलिस ने विधायक नौशाद सिद्दीकी को हिरासत में भी ले लिया।
घायल विधायक ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का हमारा अधिकार छीना जा रहा है। एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को सड़क पर इस तरह हमला करना बेहद शर्मनाक है।
दूसरी तरफ, आईएसएफ ने घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से पुलिस की कार्रवाई पर जवाब मांगा है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया। उधर, विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मतला में धरनास्थल पर बवाल, आईएसएफ विधायक नौशाद घायल
उधर, विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News